Breaking News

Coronavirus In India: भारत में कोरोना के 16432 नए मामले और 252 मौतें, जानें-कहां कितने मामले

Spread the love

भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (Coronavirus) के 16432 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,02,24,303 हो गई है। 252 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 1,48,153 हुई। देश में सक्रिय मामलों की संख्या अब 2,68,581 और कुल रिकवरी की संख्या 98,07,569 है।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में 28 दिसंबर तक कोरोना वायरस के लिए कुल 16,98,01,749 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 9,83,695 सैंपल कल टेस्ट किए गए।

छह लोग कोरोना वायरस के नए यूके वेरिएंट जीनोम से संक्रमित
यूनाइटेड किंगडम से भारत वापस आए छह लोग कोरोना वायरस के नए यूके वेरिएंट जीनोम से संक्रमित पाए गए।

दिल्ली में 564 नए मामले और 21 मौतें
दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में 564 नए कोरोना के मामले, 959 रिकवरी और 21 मौतें।
कुल मामले: 6,23,415
कुल रिकवरी: 6,06,644
मृत्यु: 10,474
सक्रिय मामले: 6,297

यूपी में 940 नए मामले
उत्तर प्रदेश प्रमुख सचिव स्वास्थ्य के आलोक कुमार ने बताया कि पिछले 24 घंटों में संक्रमण के 940 नए मामले सामने आए और उपचार के बाद डिस्चार्ज होने वालों की संख्या 1585 है। प्रदेश में सक्रिय मामले 6545 है। सोमवार को प्रदेश में 1,25,734 सैंपल्स की जांच की गई है। अब तक कुल मिलाकर 2,35,08,431 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

यूनाइटेड किंगडम से लौट कर आए लोगों के लिए जांच कराना अनिवार्य
नौ दिसंबर के बाद यूनाइटेड किंगडम से लौट कर आए लोगों के लिए जांच कराना अनिवार्य है। इनमें से अब तक 10 व्यक्ति पॉजिटिव पाए गए हैं। जीनोम सीक्वेंसिंग से पता चलेगा की इन्हें कौन से स्ट्रैन का वायरस है, हम इनके रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं।

राजस्थान में 798 नए मामले और सात मौतें
1,206 रिकवर व डिस्चार्ज।
कुल मामले: 3,06,158
कुल मृत्यु: 2,677
कुल रिकवर व डिस्चार्ज: 1,206
सक्रिय मामले: 10,742

मध्य प्रदेश में 876 नए मामले
1090 रिकवर और 9 मौतें।
कुल मामले: 2,39,228
कुल रिकवरी: 2,25,782
कुल मृत्यु: 3,572
सक्रिय मामले: 9,874

महाराष्ट्र में 2498 नए मामले
4,501 डिस्चार्ज और 50 मौतें।
कुल मामले: 19,22,048
कुल रिकवरी: 18,14,449
सक्रिय मामले: 57,159

केरल में 3047 नए मामले
4,172 रिकवर। राज्य में कुल सक्रिय मामले 64,028 हैं। कुल रिकवरी 6,76,368 हैं।

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 6 नए मामले सामने आए। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 4,190 है जिसमें 114 सक्रिय मामले, 4,068 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 8 मौतें शामिल हैं। (एएनआई)

किसान आंदोलन से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

बंगाल चुनाव की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

फोटो गैलरी देखने के लिए यहां क्लिक करें

नारी शक्ति से संबंधित खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

अजब-गजब खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*