Breaking News

India Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 357229 नए मामले और 3449 मौतें, जानें-कहां कितने मामले

Spread the love

भारत (India) में पिछले 24 घंटे में कोरोना (Corona) के 3,57,229 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,02,82,833 हुई। 3,449 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 2,22,408 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 34,47,133 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,66,13,292 है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 15,89,32,921 हो गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में तीन मई तक कोरोना वायरस के लिए कुल 29,33,10,779 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 16,63,742 सैंपल सोमवार को टेस्ट किए गए।

यूपी में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 29,192 नए मामले सामने आए हैं। डिस्चार्ज लोगों की संख्या 38,687 है। पिछले 24 घंटे में संक्रमण से 288 लोगों की मौत हुई है। सोमवार को प्रदेश में 2,29,440 सैंपल की जांच हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उनके मुताबिक, प्रदेश में वैक्सीन का कार्य चल रहा है। 18 साल से ज्यादा उम्र के लोगों का भी वैक्सीनेशन हो रहा है। अब तक कुल मिलाकर 1,03,57,498 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है और 23,76,640 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48,621 नए मामले सामने आए हैं। 59,500 लोग डिस्चार्ज हुए और 567 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 6,56,870
कुल मौतें: 70,851

मुंबई में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,662 नए मामले सामने आए हैं। 5,746 लोग डिस्चार्ज हुए और 78 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 54,143
कुल मौतें: 13,408

पंजाब में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 6,798 नए मामले सामने आए हैं। 6,016 लोग डिस्चार्ज हुए और 157 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 60,709
कुल डिस्चार्ज: 3,21,861
कुल मौतें: 9,472

हरियाणा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,885 नए मामले सामने आए हैं। 13,293 लोग डिस्चार्ज हुए और 140 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 1,04,722
कुल डिस्चार्ज: 4,18,425
कुल मौतें: 4,626

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,630 नए मामले
1,526 लोग डिस्चार्ज हुए और 43 लोगों की मौत।

मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,062 नए मामले सामने आए हैं। 13,408 लोग डिस्चार्ज हुए और 93 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 85,750
कुल मामले: 6,00,430
कुल मृत्यु: 5,905

उत्तराखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 5,403 नए मामले
इस दौरान 128 लोगों की मौत।
कुल मामले: 1,97,023
सक्रिय मामले: 55,436

राजस्थान में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 17,296 नए मामले
11,949 लोग डिस्चार्ज हुए और 154 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 1,94,371
कुल डिस्चार्ज: 4,52,164
कुल मौतें: 4,712

छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 15,274 नए मामले
1,088 लोग डिस्चार्ज हुए और 266 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 1,20,977
कुल मौतें: 9,275

गुजरात में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,820 नए मामले
11,999 लोग डिस्चार्ज हुए और 140 लोगों की मौत
कुल मामले: 6,07,422
कुल डिस्चार्ज: 4,52,275
कुल सक्रिय मामले: 1,47,499
कुल मौतें: 7,648

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 44,438 नए मामले सामने आए हैं। इसमें बेंगलुरु शहर के 22,112 मामले भी शामिल है। 20,901 लोग डिस्चार्ज हुए और 239 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 4,44,734
कुल मौतें: 16,250

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 20,952 नए मामले सामने आए हैं। 18,016 लोग डिस्चार्ज हुए और122 लोगों की मौत।
सक्रिय मामले: 1,23,258
कुल डिस्चार्ज: 10,90,338
कुल मौतें: 14,468

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 362 नए मामले
107 लोग डिस्चार्ज हुए और सात लोगों की मौत। राज्य में कोविड मामलों की कुल संख्या 32,523 है और सक्रिय मामलों की संख्या 2,071 है।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 18,972 नए मामले
इस दौरान 24 लोगों की मौत। राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 11,63,994 है और सक्रिय मामलों की संख्या 1,51,852 है।

गोवा में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 2,703 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान 1,425 लोग डिस्चार्ज हुए और 46 लोगों की मौत। राज्य में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 25,839 है। अब तक संक्रमण से कुल 1,320 लोगों की मौत हुई है।

तेलंगाना में कोरोना के 6,876 नए मामले सामने आए। 7,432 लोग डिस्चार्ज हुए और 59 लोगों की मौत हुई।
सक्रिय मामले: 79,520

मिजोरम में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 198 नए मामले सामने आए। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 6,556 है, जिसमें 1,427 सक्रिय मामले, 5,112 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 17 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग मिजोरम सरकार ने दी। (एएनआई)

 

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*