बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया (Tara Sutaria) ने इस बार अपना जन्मदिन मालदीव्स में मनाया। जन्मदिन पर तारा ने एक बोल्ड फोटो शेयर की है। इस तस्वीर में तारा रेड बिकिनी में दिख रही हैं। तारा ने लिखा कि बीच/बर्थडे बेबी। तारा के इस अंदाज को काफी लाइक्स मिल रहे हैं।
तारा ने बॉलीवुड में अपना फिल्मी सफर पिछले साल ही शुरू किया था। इससे पहले वह कई टीवी शो में नजर आई थीं। तारा का जन्म 19 नवंबर, 1995 को एक पारसी परिवार में हुआ था। तारा की बहन का नाम पिया है। पिया और तारा जुड़वा बहनें हैं।
SARA JAHAN NEWS