बाइक ऐसी जो हवा के दबाव से चलती है। इसके सिलेंडर में नॉर्मल हवा भरी जाती है। एक बार हवा भरवाने का खर्चा पांच रुपये आता है, इतने में बाइक 45 किलोमीटर चल जाती है। इसकी स्पीड 70-80 किमी है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश मेंं लखनऊ के स्कूल ऑफ मैनेजमेंट साइंसेज के महानिदेशक (तकनीकी) प्रो. भरत राज सिंह ने दी।
उनके मुताबिक, 2008 में मैंने इसे पेटेंट होने के लिए भेज दिया था। इसे पेटेंट हुए 10 साल हो गए हैं। इसे मेक इन इंडिया के तहत आगे बढ़ाया जाएगा।
अमेरिका ने 22 जून, 2010 को इसे 192 देशों के सामने मीडिया के अलग-अलग माध्यमों से फ्लैश किया था। (एएनआई)
SARA JAHAN NEWS