Breaking News

India Coronavirus Update: भारत में कोरोना के 134154 नए मामले और 2887 मौतें, जानें-कहां कितने मामले

Spread the love

भारत में वीरवार को कोरोना के 1,34,154 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 2,84,41,986 हुई। 2,887 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या 3,37,989 हो गई है। 2,11,499 नए डिस्चार्ज के बाद कुल डिस्चार्ज की संख्या 2,63,90,584 हुई। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या 17,13,413 है। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस की 24,26,265 वैक्सीन लगाई गईं, जिसके बाद कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 22,10,43,693 हुआ। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के मुताबिक, भारत में दो जून तक कोरोना वायरस के लिए कुल 35,37,82,648 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 21,59,873 सैंपल मंगलवार को टेस्ट किए गए।

दिल्ली में पिछले 24 घंटे में  576 नए मामले
1,287 रिकवरी और 103 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
सक्रिय मामले: 9,364
कुल मौतें : 14,27,439

उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 1514 नए मामले
इस दौरान 4939 लोग डिस्चार्ज हुए। सक्रिय मामलों की संख्या घटकर 28,694 रह गई है। रिकवरी 97.1 फीसदी हो गई है। 24 घंटे में 115 कोविड मरीजों की मौत हुई है। यह जानकारी उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने दी। उनके मुताबिक, अब तक 1,51,73,873 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दी गई है। 35,05,447 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। अब तक कुल मिलाकर 1,86,79,320 डोज लगाई जा चुकी है। उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने बाताया कि उत्तर प्रदेश में पिछले 25 दिनों में कोविड के सक्रिय मामलों की संख्या को 93 फीसदी कम किया है। कुल सक्रिय मामले 3,10,000 से 28,694 रह गए हैं।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटे में 15,169 नए मामले
285 मौतें और 29,270 रिकवरी भी दर्ज की गई। प्रदेश में रिकवरी रेट 94.54 फीसदी है।

मुंबई में 925 नए मामले, 31 मौतें और 1,632 रिकवर
कुल सक्रिय मामले: 16,580
कुल मामले: 7,08,007

पंजाब में 2,281 नए मामले, 99 मौतें और 4,426 रिकवर
सक्रिय मामले 31,133 हैं।

हरियाणा में 1171 नए मामले, 2705 रिकवर और 78 मौतें 
सक्रिय मामले 14,668
कुल मामले 7,59,039

चंडीगढ़ में 134 नए मामले और तीन लोगों की मौत
1,251 सक्रिय मामलों सहित मामले की कुल संख्या 60,288 हो गई है।

जम्मू और कश्मीर में पिछले 24 घंटे में 1,718 नए मामले
3,391 रिकवर और 24 मौतें
कुल मामले: 2,94,078
कुल सक्रिय मामले: 31,579

लद्दाख में 91 नए मामले
140 रिकवरी और एक की मौत दर्ज की गई।
सक्रिय मामले: 1,531
कुल डिस्चार्ज: 17,119
कुल मौतें: 191

हिमाचल में पिछले 24 घंटे में  891 नए मामले, 29 मौतें और 1,292 रिकवर
सक्रिय मामलों की संख्या अब 11,975 हैं।

गुजरात में 1,333 नए मामले, 18 मौतें और 4,098 रिकवर
सक्रिय मामले 26,232 हैं।

पश्चिम बंगाल में 8,923 नए मामले, 135 मौतें और 17,386 रिकवर
सक्रिय मामले 70,015 हैं।

कर्नाटक में पिछले 24 घंटे में 16,387 नए मामले, 21,199 रिकवर और 463 मौतें 
सक्रिय मामले: 2,93,024
कुल मामले: 26,35,122

असम में पिछले 24 घंटे में 4,178 नए ​​​​मामले, 4,389 डिस्चार्ज और 61 मौतें 
सक्रिय मामले: 51,061
कुल डिस्चार्ज: 3,64,191
मौतें: 3,477

तमिलनाडु में 25,317 नए मामले, 483 मौतें और 32,263 रिकवर
सक्रिय मामले 2,88,702 हैं।

मणिपुर में पिछले 24 घंटे में 729 नए
14 मौतें और 622 रिकवरी दर्ज़ की गई; सक्रिय मामले 9,035 हैं।

आंध्र प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 12,768 नए मामले
15,612 रिकवरी और 98 मौतें रिपोर्ट हुई हैं।
सक्रिय मामले- 1,43,795
कुल मौतें- 17,17,156

मिजोरम में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 228 नए मामले और एक की मौत
पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या अब 12,859 है, जिसमें 3,320 सक्रिय मामले, 9,494 डिस्चार्ज हो चुके मामले और 45 मौतें शामिल हैं। यह जानकारी सूचना और जनसंपर्क विभाग मिजोरम सरकार ने दी। (एजेंसियां)

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*