Breaking News
Home » अजब-गजब » Unique Marriage: सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, छोटी बहन से कराई शादी

Unique Marriage: सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत, छोटी बहन से कराई शादी

Spread the love

सात फेरों से पहले दुल्हन की मौत हो जाने पर उसकी छोटी बहन से दूल्हे की  शादी कराई गई। घटना उत्तर प्रदेश के इटावा की है। यहां एक शादी के दौरान जयमाल और मांग भराई की रस्म होने के बाद  सात फेरों की तैयारी चल रही थी। अचानक दुल्हन को हार्ट अटैक पड़ा और वह बेहोश हो गई। यह देख सब सन्न रह गए। घरवाले तुरंत उसे लेकर अस्पताल दौड़े, मगर तब तक सांसें थम चुकी थीं। इसके बाद घरातियों और बरातियों की आपसी सहमति से दुल्हन की छोटी बहन के साथ शादी की रस्में पूरी कराई गईं। मातम व आंसुओं के बीच विवाह करा बरात की विदाई की गई। इसके बाद बड़ी बहन का अंतिम संस्कार परिवार ने किया।

घटना समसपुरा गांव में हुई। स्वर्गीय रमापति की बड़ी बेटी सुरभि का विवाह ग्राम नावली, इटावा निवासी मंजेश कुमार पुत्र अनिल कुमार के साथ तय हुआ था। बरात निर्धारित समय पर ग्राम समसपुरा स्थित जनवासे में पहुंची। आदर सत्कार और भोज के बाद जयमाल कार्यक्रम हुआ। सुबह के समय मांग भराई की रस्म के बाद जैसे ही फेरे लेने की घड़ी आई, अचानक सुरभि की तबीयत बिगड़ गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ी। आनन-फानन में उसके भाई-बहन सहित अन्य रिश्तेदार उसे उपचार के लिए पास के ही एक गांव स्थित अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। दुल्हन की मौत की खबर सुनकर कोहराम मच गया। वृद्धजन ने वर-वधु पक्ष में सहमति बनाते हुए दुल्हन की छोटी बहन निशा के साथ मंजेश के सात फेरे करवाए। विदाई के बाद सुरभि का अंतिम संस्कार किया गया। (एसजेएनएन)

इस शख्स के हैं 16 पत्नियां और 151 बच्चे, अब 17वीं शादी की तैयारी

 

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*