Breaking News
Home » कृषि » Maize: मक्का की खेती से हो सकते हैं मालामाल, ये हैं फायदे

Maize: मक्का की खेती से हो सकते हैं मालामाल, ये हैं फायदे

Spread the love

मक्का की खेती से ज्यादा मुनाफा कमाया जा सकता है। मक्का की बुवाई 10 जुलाई तक कर लेनी चाहिए। लेट होने पर उत्पादन कम हो जाता है। मक्का के साथ मूंग, उड़द, लोबिया दलहनी फसलों को भी उगा कर दोहरा लाभ ले सकते हैं। गर्मियों में मक्का के भुट्टो की भी भारी मांग रहती है। कारबोहाइड्रेट, प्रोटीन और विटामिनों से भरपूर मक्का शरीर के लिए ऊर्जा का अच्छा स्त्रोत है। साथ ही, बेहद सुपाच्य भी। मक्का शरीर के लिए आवश्यक खनिज तत्वों जैसे फास्फोरस, मैग्निशियम, मैगनिज, जिंक, कॉपर, आयरन से भी भरपूर है।

ये हैं फायदे
मक्का में मौजूद जिंक, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और आयरन होता जो हमारे शरीर की हड्डियों को मजबूत बनाता है।
मक्के में विटामिन सी, बायोफ्लेविनॉइड्स, कैरोटेनॉइड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। मक्का हमारी धमनियों को ब्लॉक होने से रोकता है और कॉलेस्ट्रॉल का कम करता है। इसमें मौजूद फाइबर कॉलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायक है।
मक्का का सेवन हमारी त्वचा को खूबसूरत बनाता है। दरअसल, मक्का में विटामिन ए और सी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके साथ ही एंटी-ऑक्सिडेंट फ्री रेडिकल से बचाव कर चेहरे को झुर्रियों से मुक्त रखता है।
अगर आपको हर समय कमजोरी महसूस होती है और शरीर में एनर्जी नहीं रहती है तो आप मक्का का सेवन कीजिए। इसका लगातार सेवन करने से आपको एनर्जी मिलेगी । इसमें भरपूर मात्रा में कार्बोहाइड्रेट होता है, जो शरीर में ऊर्जा का संचार करता है। इसे खाने के बाद पेट जल्दी भर जाता है और आप देर तक एनर्जेटिक महसूस करते हैं।
मक्का में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है. जो कि हमारे शरीर में आयरन की समस्या को दूर करता है । इसका सेवन हमें एनीमिया से बचाव होता है। मक्का के अंदर विटामिन बी9 और फोलिक एसिड होता है। जो कि गर्भवती महिनाओं को लिए बहुत फायदेमंद होता है। (एसजेएनएन)

 

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*