Breaking News
Home » खेल-मनोरंजन » खेल » Tokyo Olympics: पीवी सिंधु का दिल्ली में भव्य स्वागत

Tokyo Olympics: पीवी सिंधु का दिल्ली में भव्य स्वागत

Spread the love

पीवी सिंधु मंगलवार को दिल्ली हवाई अड्डे पर पहुंची। उन्होंने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक जीता है। उन्होंने कहा कि मैं बहुत खुश हूं। मैं बैडमिंटन एसोसिएशन सहित सभी का मुझे सपोर्ट करने और उत्साह बढ़ाने के लिए बहुत आभारी हूं। यह बहुत खुशी का पल है।

केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर, खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ,केंद्रीय वित्त मंत्री निर्माला सीतारमण और केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी ने टोक्यो ओलंपिक में कांस्य पदक विजेता पीवी सिंधु के अभिनंदन समारोह में भाग लिया और उन्हें सम्मानित किया।

केंद्रीय खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने कहा कि आज इस खुशी के माहौल में शामिल होकर गौरवान्वित महसूस कर रहा हूं। भारत की बेटी पीवी सिंधु को बहुत-बहुत बधाई। उनके कोच को भी बहुत बधाई। आज देशभर में भारत के बेटी की जय जयकार है। इससे बहुत से युवा खिलाड़ियों को प्रेरणा मिलेगी।

टोक्यो पैरालंपिक के लिए थीम सॉन्ग को लॉन्च
दिल्ली में केंद्रीय खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने टोक्यो पैरालंपिक के लिए थीम सॉन्ग को लॉन्च किया। उन्होंने बताया कि मुझे पूरा विश्वास है कि जब आप लोग टोक्यो पैरालंपिक में जाएंगे तो आप तिरंगे की शान को वहां बढ़ाएंगे। आप जैसे खिलाड़ियों के लिए कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं है। (एएनआई)

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*