Breaking News
Home » खेल-मनोरंजन » Neha Kakkar Birthday: ऐसी है नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, Video

Neha Kakkar Birthday: ऐसी है नेहा कक्कड़ के संघर्ष की कहानी, Video

Spread the love

नई दिल्ली। Neha Kakkar Birthday: बॉलीवुड की गायिका नेहा कक्कड़ (Bollywood singer Neha Kakkar) छह जून को अपना 32वां जन्मदिन मना रही है। बर्थडे से एक दिन पहले शुक्रवार को नेहा ने अपने जीवन संघर्ष की कहानी को एक गाने के जरिए बयां किया है। इसका नाम उन्होंने ‘स्टोरी ऑफ कक्कड़’ रखा है। 2.51 मिनट के इस गाने में ऋषिकेश में 1988 में जन्मी नेहा की कहानी को नेहा और उनके भाई टोनी कक्कड़ (Tony Kakkar) ने गाकर सुनाया है।

टोनी ने रैप के जरिए बताया कि उनके माता-पिता ज्यादा पढ़े-लिखे नहीं थे। उनका परिवार जगराता करके घर चलाता था। फिर 6 जून को जन्म हुआ नेहा का। वह अपनी बड़ी बहन सोनू को जगराता में गाता देखकर गाना सीख गई थीं। नेहा सुरीली थीं। उन दोनों की जोड़ी दीया और बाती की तरह बन गई थी।

माता-पिता के साथ दोनों जगराता में जाती थीं। रात भर जगराता करके परिवार सुबह घर आता था। फिर नेहा ने दिल्ली से मुंबई का सफर तय किया। आगे की कहानी टोनी आगे बताएंगे। इस वीडियो के अंत में नेहा को मिली प्रसिद्धि भी दिखाई गई है कि कैसे उनके प्रशंसक उनकी आवाज के दीवाने हैं। नेहा ने मुंबई में अपना सफर इंडियन आइडल सिंगिग रियलिटी शो में भाग लेकर शुरू किया था। प्रसिद्ध होने के बाद नेहा उसी शो की जज भी बनीं।

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*