Breaking News
Home » खेल-मनोरंजन » खेल » Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Tokyo Olympics: भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता, पीएम मोदी ने दी बधाई

Spread the love

भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने वीरवार को जर्मनी को 5-4 से हराकर कांस्य पदक जीता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ऐतिहासिक! एक ऐसा दिन जो हर भारतीय की याद में अंकित होगा। कांस्य पदक जीतने के लिए हमारी पुरुष हॉकी टीम को बधाई। भारत को अपनी हॉकी टीम पर गर्व है। भारत और जर्मनी के बीच कांस्य पदक के लिए खेले जा रहे पुरुष हॉकी मुकाबले में पहले हाफ के बाद स्कोर 3-3 है।

विनेश फोगाट ने कुश्ती में सोफिया मैग्डालेना को 7-1 से हराया
विनेश फोगाट ने कुश्ती में सोफिया मैग्डालेना को 7-1 से हराया। विनेश फोगाट के भाई हरविंदर ने कहा कि बहुत खुशी हुई है कि विनेश सोफिया को हराकर क्वार्टर फाइनल में पहुंची। ओलंपिक में उसकी अच्छी शुरूआत हुई है इसे देखकर बहुत खुशी हुई और उम्मीद करते हैं, अगले मैच में भी वो अच्छा ही खेलेगी।

मनप्रीत सिंह की मां ने कहा, ये बहुत खुशी की बात
पंजाब के जालंधर में भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह की मां ने कहा कि 41 साल बाद भारत जीता है, ये बहुत खुशी की बात है। भगवान ने मेरी अरदास सुन ली।

गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं
पुरुष हॉकी में भारत द्वारा कांस्य पदक जीतने के बाद अमृतसर में हॉकी खिलाड़ी गुरजंत सिंह के घर पर खुशियां मनाई गईं। गुरजंत सिंह की मां ने बताया कि हमें बहुत खुशी है कि खिलाड़ियों ने आज का मैच जीत लिया। इन्होंने पंजाब और भारत का नाम रोशन कर दिया। (एएनआई)

About admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

*